
पारदर्शी विकास न्यूज़ मथुरा
दुर्गापुरी इलाके में दिनदहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक किशन सिंह की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। यह घटना सौँख रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र में हुई, जिसका पूरा मामला पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।जानकारी के अनुसार, बाइक घर के बाहर खड़ी थी और दोपहर के समय एक युवक मौके पर पहुंचा। आरोपी ने पहले गली में रेकी की और चेहरा छिपाते हुए आसपास का जायजा लिया। इसके बाद वह बाइक को पैदल घसीटते हुए बाहर ले गया और फिर उसे लेकर फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।