news-details

सेवानिवृत्त बीडीओ बृजेश कुमार सिंह को दी भावभीनी विदाई

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी विकास खंड सभागार में सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बृजेश कुमार सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया तथा शॉल, श्रीमद्भागवत, रामचरितमानस, भारतीय संविधान की प्रति और स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम चौरसिया ने किया। उन्होंने कहा कि बृजेश कुमार सिंह सरल, सौम्य और मिलनसार अधिकारी रहे, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मनरेगा सहायक लेखाकार रमेश दुबे, ग्राम पंचायत अधिकारी कीर्ति सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत अनुराग यादव और अन्य वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके व्यवहार और कार्यशैली को प्रेरणादायक बताया।अपने संबोधन में बृजेश कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से किया जाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को सलाह दी कि किसी भी दबाव में आकर गलत कार्य न करें तथा अपने दायित्वों के प्रति सदैव सजग और निष्ठावान रहें। समारोह में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।