
Pardarshi Vikas News Kanpur
सेवा मंदिर इंटर कॉलेज, पूरा उत्तरीपुरा में 2026 बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षाफल 98.41 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में आनंद गुप्ता ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अर्पित बाजपेई ने 86 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नयन दुबे ने 86 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इंटरमीडिएट परीक्षा का परीक्षाफल 87.75 प्रतिशत रहा। इसमें सृष्टि राजपूत ने 67.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सौम्या शुक्ला ने 65 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा जय कुमार ने 64 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र कठेरिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र आगे चलकर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में सभी के सहयोग से विद्यालय को और आगे बढ़ाने की बात कही।