news-details

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कुशीनगर में सियासी घमासान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो पडरौना, कुशीनगर। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कथित विवादित बयान को लेकर कुशीनगर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने शनिवार को पडरौना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। तहरीर दिए जाने के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है।भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू आस्था और धार्मिक मान्यताओं को लेकर ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए प्रशासन को मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि भारत सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करने वाला देश है। उन्होंने सभी राजनीतिक और सामाजिक नेताओं से सार्वजनिक मंचों पर संयमित भाषा का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि इसी प्रकार की टिप्पणी किसी अन्य समुदाय के संबंध में की गई होती, तो उसकी प्रतिक्रिया कहीं अधिक गंभीर होती।तहरीर देने के दौरान आशीष मिश्रा, सूरज सिंह, सचिन सिंह, अनूप भारती, सत्यम पाठक, आकाश सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की।उधर, पडरौना कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहले भी विरोध दर्ज कराया जा चुका है। अब कुशीनगर में भी तहरीर दिए जाने के बाद इस मुद्दे ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नई बहस को जन्म दे दिया है। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।