news-details

स्वाइन फ्लू को लेकर अमेठी में अलर्ट

You can share this post!

फ्लू को लेकर मेडिकल कॉलेज अलर्ट

पारदर्शी  विकास न्यूज़ अमेठी/ सुल्तानपुर।   प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेठी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए 10 बेड, जबकि सभी सीएचसी पर 5-5 बेड आरक्षित किए गए हैं। राहत की बात है कि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं। जिले के छह ऑक्सीजन प्लांट भी सुचारु रूप से संचालित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने और सावधानी बरतने की अपील की है।  स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग के आईसीयू वार्ड में 10 बेड सुरक्षित किए गए हैं। आवश्यक दवाएं और डॉक्टरों की टीम भी तैयार रखी गई है। जल्द ही 8 और बेड बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है।मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एसी गुप्ता ने लोगों से सर्दी, खांसी, बुखार या सांस फूलने की शिकायत होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की। उन्होंने भीड़ से बचने, मास्क लगाने और हाथ मिलाने से परहेज की सलाह दी। सीएमएस डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि घबराने के बजाय लक्षण होने पर जांच और उपचार कराएं।