news-details

स्वाइन फ्लू का असर बढ़ा, 2 और मरीजों में H1N1 की पुष्टि

You can share this post!

 


पारदर्शी  विकास न्यूज़  लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बलरामपुर अस्पताल में एक संक्रमित महिला की मौत के बाद दो और मरीजों में H1N1 वायरस की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल दोनों मरीजों की हालत स्थिर है।बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि दोनों मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीजों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड बिल्डिंग को स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए रिजर्व कर दिया गया है।प्रदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सभी 75 जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग और जिलाधिकारियों को मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं, जांच किट और आइसोलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री जांचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह सतर्क रहना होगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें और समय पर डॉक्टर से जांच व इलाज कराएं।