
Pardarshi Vikas News Kanpur
राजापुरवा बस्ती क्षेत्र में मंगलवार को माननीय सदस्य विधान परिषद अरुण पाठक का जन्मदिन सेवा भाव और सामाजिक सरोकारों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जेके मंदिर के निकट स्थित बस्ती क्षेत्र में Free Thinkers NGO की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरण से हुई। संस्था की ओर से बच्चों को कॉपी, किताबें, पेंसिल, कटर सहित अन्य जरूरी स्टेशनरी सामग्री दी गई। इसके साथ ही बच्चों के लिए नाश्ते की भी विशेष व्यवस्था की गई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा।
इस दौरान बच्चों ने केक काटकर अरुण पाठक का जन्मदिन मनाया और “हैप्पी बर्थडे गुरु जी” कहकर अपनी खुशी व्यक्त की। बच्चों के उत्साह और उमंग ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे आयोजन सकारात्मक संदेश देते हैं।
संस्था पदाधिकारियों ने अरुण पाठक के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का जन्मदिन यदि समाज सेवा के रूप में मनाया जाए तो उसका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सहयोग, संवेदना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में सौरभ सिंह, शोभित त्रिपाठी, चंद्रमणि चौबे, मोहित दुबे, सुमित शुक्ला, मोहित वर्मा, अभिषेक, आदित्य, सुशील दीक्षित, गुलाब, कप्तान, रवि, अभय, पीयूष सहित अनेक लोग मौजूद रहे।