news-details

साढ़ में तेज रफ्तार कार पलटी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार चिरली गांव निवासी रमेश दिवाकर अपने साथी कमल विश्वकर्मा के साथ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहा था, तभी महानीपुर मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पलटती चली गई और करीब 25 मीटर दूर जाकर रुकी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।राहगीरों की सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान रमेश दिवाकर ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कमल का इलाज जारी है। मृतक अपने परिवार का भरण-पोषण ठेले के जरिए करता था और अविवाहित था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है।