news-details

सेंधमारी में लाखों की चोरी, पांच दिन बाद भी FIR नहीं

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी / रामगंज । थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग के घर में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। कार्रवाई नहीं होने से परेशान बुजुर्ग शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। घटना रामगंज थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव की है। गांव निवासी कन्हैयालाल के मुताबिक, 16 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के पीछे से सेंध लगाई। चोर घर में घुसे और वहां रखे मंगलसूत्र, कान की झुमकी, पायल समेत सोने-चांदी के कई आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा करीब 10 हजार रुपये की नकदी भी ले गए। सुबह जब परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो घर में सामान बिखरा मिला। सेंधमारी की जानकारी मिलते ही कन्हैयालाल ने घटना की सूचना पीआरबी को दी। इसके बाद उन्होंने रामगंज थाने में भी शिकायत की और चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद थाने में शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पांच दिन बीत जाने के बाद भी चोरी की FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़ित का कहना है कि चोरी गए जेवरात की कीमत लाखों रुपये है और घटना के बाद से परिवार परेशान है।पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से नाराज कन्हैयालाल शुक्रवार को अमेठी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सरवणन टी. को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी और चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का पता लगाने की मांग की।