news-details

साधु बनकर टप्पेबाजी करने वाले तीन गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदातिंदवारी पुलिस ने साधु-संत का भेष धारण कर लोगों को ठगने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 75,200 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा और वारदात में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद हुआ है।आरोपियों ने फतेहपुर निवासी एक युवक को रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 50 हजार रुपये उड़ा लिए थे। पूछताछ में उन्होंने साधु बनकर लोगों का विश्वास जीतने और रुपये-गहने ठगने की बात कबूल की। पुलिस गिरोह के अन्य मामलों और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।