news-details

संदिग्ध मौत की सूचना निकली झूठी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नरवल थाना क्षेत्र के नसड़ा गांव में संदिग्ध मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में मामला पूरी तरह गलत निकला। मुंबई में रह रहे गांव के एक युवक ने पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और अंतिम संस्कार की तैयारी की सूचना दी थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने उपचार संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिनसे स्पष्ट हुआ कि मृतक की मौत बीमारी के चलते हार्ट अटैक से हुई थी।कार्यवाहक थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में मौत स्वाभाविक पाई गई है। पुलिस को गलत एवं भ्रामक सूचना देने वाले युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।