news-details

संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय आदिल का शव शुक्रवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर नवनिर्मित पानी की टंकी के पास टीले पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। आदिल चार दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था और गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में आदिल के सिर के पीछे के बाल, सीने के बाल और पैर हल्के झुलसे मिले हैं। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।