news-details

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ जामो। थाना क्षेत्र के पूरे चितई गांव में गुरुवार सुबह 26 वर्षीय विवाहिता पूनम पत्नी शिवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों के अनुसार पूनम तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल लौटी थी। उसका पति शिवा ट्रक चालक है और करीब तीन महीने से घर नहीं आया था। घटना के समय देवर देव खाद लेने चौराहे पर गया था, जबकि ससुर पारस नाथ गांव में मौजूद थे। महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ससुर की तहरीर पर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।