news-details

सितम्बर-अक्तूबर में आउटसोर्स निगम गठित होने की उम्मीद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।   उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति और जनजाति की आपदा राहत समिति के सभापति डाक्टर लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि अनुसूचित जाति के आरक्षण का वर्गीकरण बहुत जरूरी है। इसे स्वच्छकार समाज जैसे हाशिये के समाज को उसके अधिकार मिलने ही चाहिए। विधानसभा चुनाव के साथ इसके लिए प्रयास ठोस ढंग से किये जाएंगे। सरकार को इसके लिए कमेटी गठित करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश और प्रदेश के स्वच्छकार समाज की समस्याओं से भलीभांति अवगत हैं। उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स निगम आगामी सितम्बर, अक्तूबर 2026 में गठित होने की सम्भावना है। आउटसोर्स कर्मियों के वेतन की विसंगतियां दूर हो सकेंगी।रविवार  को यहां सप्रू मार्ग स्थित उद्यान निदेशालय के प्रेक्षागृह में स्वच्छकार समाज की समस्याओं और उनके निराकरण विषय पर आयोजित चिंतन शिविर में उन्होंने यह बातें कहीं।उन्होंने कहा कि स्वच्छकार समाज के शिक्षित युवा आई.ए.एस,पी.सी.एस.अफसर बनें,समाज का भला करें, अपने परिवार को गौरवान्वित करें। भाजपा ईमानदारी से यह चाहती है की हाशिये के समाज का भला हो। कौशल विकास मिशन से तकनीकी प्रशिक्षण लेकर स्वच्छकार हासिल करने के लिए स्वच्छकार समाज के बेरोजगारों को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम से जोड़ने के लिए भाजपा नेतृत्व से बातचीत की जाएगी। अनुसूचित जाति के आरक्षण के वर्गीकरण के लिए स्वच्छकार समाज की सभी बिरादरियों को एकीकृत कर एक समूह बनाए जाने और सरकार से इसे स्वीकृत करने का प्रयास किया जाएगा।सामाजिकसरोकार फाउण्डेशन व अखिल भारतीय स्वच्छकार महासंध के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 21 जून 2026 को लखनऊ के उद्यान भवन प्रेक्षागृह सप्रू मार्ग में  चिंतन शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमेरिका के बाल्टीमोर के जानहापकिंस यूनिवर्सिटी के न्यूरो साइंस के वैज्ञानिक डाक्टर बच्चूलाल व उनकी पत्नी सुमित्रा देवी को सम्मानित किया गया।