news-details

सुट्टा गांव में निकला रसल वाइपर, सुरक्षित रेस्क्यू

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Jhansi

झांसी जनपद के बामौर ब्लॉक स्थित ग्राम सुट्टा में गुरुवार सुबह एक घर के पीछे खंडहर में करीब पांच फीट लंबा जहरीला सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही घर के लोग घबरा गए और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मामला रामप्रसाद के घर का बताया गया है।

सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम प्रभारी मयंक ठाकुर ने सहयोगी मोनू ठाकुर और हरप्रसाद यादव के साथ सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू टीम ने बताया कि पकड़ा गया सर्प रसल वाइपर था, जिसे एशिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

सर्प को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली तथा वन विभाग की टीम की सराहना की।