news-details

सीता हरण और राम-शबरी प्रसंग ने किया भावुक

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ हेतिमपुर, देवरिया। नगर पंचायत हेतिमपुर में श्री मानव धर्म रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के आठवें दिन सीता हरण, राम-शबरी मिलन, जटायु-रावण संवाद और बाली-सुग्रीव युद्ध का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों के सजीव अभिनय और आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सीता हरण के दृश्य ने लोगों को भावुक किया, जबकि राम-शबरी मिलन के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से भर दिया।मायावी मारीच के स्वर्ण मृग बनने और रावण द्वारा माता सीता के हरण का मंचन प्रभावशाली रहा। गायक अजय गिरी और उनकी टीम ने सुरीले गीतों से माहौल भक्तिमय बना दिया।नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों से स्थानीय कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश देना है। कार्यक्रम में मुन्ना तिवारी, पारस विश्वकर्मा, अवधेश यादव, उमेश निषाद, जनार्दन गिरी, हरीश गिरी, सुनील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।