news-details

सोशल मीडिया पर बदनाम करने और रंगदारी मांगने का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर सोशल मीडिया के जरिए परिवार को बदनाम करने, अश्लील टिप्पणियां करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके पति की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसके और उसकी चार वर्षीय बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।शिकायत के अनुसार आरोपी पहले भी कई बार जबरन पैसे ले चुका है। इस बार उसने 50 हजार रुपये की मांग की और रकम न देने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने व झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने परिवार की छवि खराब करने के लिए आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की। महिला ने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।जाजमऊ थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।