news-details

सुश्री स्वाति गोंड बी डी ओ बनी, मुख्यमंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  विकास खंड अमेठी में खंड विकास अधिकारी के रूप में काफी समय तक तैनात रहे। खंड विकास अधिकारी रामाशीष की बेटी सुश्री स्वाति गोंड की नियुक्ति खंड विकास अधिकारी के पद पर हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सोमवार को उसे नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सुश्री स्वाति गोंड के बी डी ओ बनने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।सुश्री स्वाति गोंड लम्बे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगी हुई थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2024के आधार पर सीधी भर्ती में स्वाति का चयन हुआ है। स्वाति पी सी एस/आई ए एस बनने की तैयारी में लगी हुई है रामाशीष जी इस समय जिला विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं और कार्य सरकार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।पूर्व ब्लाक प्रमुख घनश्याम चौरसिया, बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख अंजनी कुमार सिंह उर्फ डब्बू सिंह, वरिष्ठ लेखाकार अशोक कुमार सिंह,, उत्तर प्रदेशीय पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष त्रिभुवन दत्त, स्वामी दयाल यादव आदि ने सुश्री स्वाति गोंड को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।