news-details

सांसद रमाशंकर राजभर ने किया निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर राजभर ने गुरुवार को सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।निरीक्षण के दौरान सांसद ने लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से अब तक पूर्ण हो चुके कार्यों, प्रस्तावित परियोजनाओं तथा शेष कार्यों को पूरा करने की समयसीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नया बुकिंग कार्यालय, दिव्यांगजन शौचालय तथा कार पार्किंग सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। साथ ही स्टेशन के तीनों प्लेटफॉर्म वर्तमान में संचालित हैं, जहां ट्रेनों का नियमित आवागमन जारी है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शेष निर्माण कार्य अगले एक माह के भीतर पूर्ण कर लिए जाएंगे।सांसद ने रेलवे सुरक्षा अधिकारियों को स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्टेशन परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दक्षिणी एवं पश्चिमी हिस्से में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने नियमित साफ-सफाई और बेहतर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, मंजूर आलम, सांसद मीडिया प्रभारी रामप्रकाश यादव, सांसद प्रतिनिधि दीनानाथ राजभर, नागेंद्र पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश यादव, सभासद जैनुल अख्तर, सुभाष यादव, श्रीमती रंजना भारती, डॉ. कमल मेराज, अब्दुल्ला, बाबू खान, अशोक यादव, दीनानाथ चौधरी, मोहन यादव तथा मुन्ना यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान स्टेशन अधीक्षक बी.के. मिश्रा सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे और उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारियां सांसद को उपलब्ध कराईं। सांसद ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।