news-details

सांसद ने हाथ जोड़कर कहा- ‘कार टूट जाएगी’

You can share this post!

तिरंगा यात्रा में THAR पर चढ़े समर्थक


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर देहात। भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में बुधवार को अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भौती से शुरू हुई यात्रा में 2000 से अधिक लोग और 150 से ज्यादा वाहन शामिल हुए। तिरंगे से सजे वाहनों और देशभक्ति गीतों के बीच समर्थकों ने जगह-जगह सांसद का स्वागत किया।यात्रा के दौरान रनियां पहुंचने पर कुछ युवक सांसद की THAR के बोनट पर चढ़कर फूल-माला पहनाने लगे। इस पर सांसद ने हाथ जोड़कर युवकों से नीचे उतरने की अपील की। उन्होंने कहा, “अरे बेटा लोग कार से उतर जाओ, टूट जाएगी। मेरी कार टूट जाएगी। टूट गई तो कार कहां से लाऊंगा। मेरे पास पैसे नहीं हैं बेटा, हाथ जोड़ रहा हूं कार से उतर जाओ।” सांसद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।रनियां में समर्थकों ने क्रेन की मदद से सांसद को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने से कुछ देर जाम की स्थिति बनी। सांसद ने माइक से समर्थकों से वाहन एक तरफ करने और दूसरे वाहनों के लिए रास्ता छोड़ने की अपील की।भौती से बीघापुर तक आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सांसद देवेंद्र सिंह भोले अकबरपुर सीट से लगातार तीन बार भाजपा सांसद रह चुके हैं और इससे पहले विधायक भी रहे हैं।