
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली अंतर्गत सरायहीरमती में आग जनी के शिकार हुए पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राहत किट भेजवाई है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक आर्य, ब्लाक अध्यक्ष महावीर कोरी और न्याय पंचायत अध्यक्ष रमाकांत कोरी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सांसद की ओर से भेजी गई राहट किट का वितरण किया।इस अवसर पर कांग्रेस नेता दीपक आर्य भी मौजूद रहे।