news-details

सास-दामाद शादी वायरल वीडियो पर खुलासा, पति-पत्नी निकले दोनों

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS सोशल मीडिया पर “सास-दामाद की शादी” बताकर वायरल किए जा रहे फोटो और वीडियो को लेकर नया खुलासा सामने आया है। मामले में फोटो में दिख रहे युवक के परिजनों ने दावा किया है कि दोनों सास और दामाद नहीं, बल्कि पति-पत्नी हैं और करीब एक माह पहले कोर्ट मैरिज कर चुके हैं।सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला और युवक के जयमाला पहनने के वीडियो को गलत दावे के साथ तेजी से शेयर किया जा रहा था। कुछ पोस्ट में इसे कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र से भी जोड़कर प्रचारित किया गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।अब युवक की पहचान राजस्थान के अजमेर जिले के बाढ़गांव निवासी राजू नायक के रूप में हुई है। उनके भाई सीताराम ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फोटो में दिख रही महिला मंजू हैं और दोनों पति-पत्नी हैं।परिवार के अनुसार, राजू पेशे से ट्रक चालक है और उसने करीब एक माह पहले मंजू से कोर्ट मैरिज की थी। मंजू विधवा थीं और यह उनका दूसरा विवाह है। परिवार का कहना है कि गलत दावों के कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।वहीं राजू नायक ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अफवाहों का खंडन किया है और लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर को शेयर न करें।