news-details

सीसीटीएनएस संचालन में हमीरपुर प्रदेश में प्रथम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) के प्रभावी संचालन और उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन के आधार पर हमीरपुर जनपद ने प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह रैंकिंग अप्रैल-2026 के आंकड़ों के आधार पर मुख्यालय तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी की गई है। अपराध और अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के त्वरित संकलन, अभिलेखीकरण और डेटा गुणवत्ता में बेहतर प्रदर्शन के चलते जनपद को यह उपलब्धि हासिल हुई। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।जनपद स्तरीय रैंकिंग में कुरारा और कोतवाली नगर संयुक्त रूप से प्रथम, मौदहा द्वितीय तथा मझगवां थाना तृतीय स्थान पर रहा। पुलिस अधीक्षक ने भविष्य में भी इसी समर्पण और तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।