
नसीम सोलंकी और इरफान सोलंकी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिसामऊ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। विधायक नसीम सोलंकी और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने क्षेत्र के सामाजिक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।इस दौरान जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन किया गया। क्षेत्रवासियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ आजादी के पर्व की खुशियां साझा कीं।नसीम सोलंकी और इरफान सोलंकी ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। आयोजकों ने कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि उनके सहयोग से स्वतंत्रता दिवस का आयोजन विशेष और यादगार बना। पूरे क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।