
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की परीक्षाओं के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि विद्यालयों की दूरी और जनहित को ध्यान में रखते हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रस्तावित केंद्रों में श्री नागेश्वर गायत्री भवन संस्कृत माध्यमिक विद्यालय हसरमपुर, जामों, श्रीमत् परमहंस संस्कृत माध्यमिक विद्यालय टीकरमाफी और आदर्श श्री शिव बहादुर संस्कृत महाविद्यालय अहोरवा भवानी शामिल हैं। संबंधित विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, विद्यार्थी और अभिभावक केंद्र आवंटन की जांच कर लें। किसी विसंगति पर साक्ष्य सहित लिखित आपत्ति 6 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, अमेठी में जमा कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं होगा।