news-details

सिरमौर बुद्ध विहार में वर्षावास की तैयारियों पर मंथन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सिरमौर बुद्ध विहार, सोइया में प्रबंधक भंते प्रज्ञा मित्र की उपस्थिति में मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बुद्ध विहार के विकास, आगामी वर्षावास कार्यक्रम की तैयारियों और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। अगली बैठक 2 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में बुद्ध विहार से महादेवन शिव मंदिर तक करीब 300 मीटर संपर्क मार्ग निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस संबंध में विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।प्रबंधक भंते प्रज्ञा मित्र ने प्रबंध समिति से जुड़े विवाद और डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में चल रही जनसुनवाई की जानकारी भी साझा की। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी ललित कुमार ने किया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य बेचू, संजीव भारती, रामचंद्र, अलगू राम, फूलचंद्र बौद्ध, किशुन पाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।