news-details

स्पा सेंटर पर पुलिस छापा, संचालक जेल भेजे गए

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में पुलिस जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर संचालकों और प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय नगर चौराहे के पास संचालित “स्टार गोल्ड स्पा सेंटर” में नौकरी के नाम पर महिलाओं और युवतियों को बुलाकर उन पर गलत काम करने का दबाव बनाया जाता है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चल रहे सत्यापन अभियान के तहत पुलिस टीम महिला पुलिसकर्मियों के साथ सेंटर पहुंची। पूछताछ में कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अच्छी नौकरी और वेतन का झांसा देकर बुलाया गया था, लेकिन बाद में ग्राहकों के साथ अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर अभद्रता और धमकियां दी जाती थीं।जांच में सेंटर से जुड़े जरूरी दस्तावेज, विभागीय पंजीकरण और जीएसटी रिकॉर्ड अधूरे मिले। पुलिस ने मौके से रजिस्टर व अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने कहा कि शहर में संचालित सभी स्पा सेंटरों और प्रतिष्ठानों की जांच अभियान जारी रहेगा।