news-details

स्पोर्ट्स हब में शुरू होगा नौवां बैच

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के संयुक्त प्रयास से आर्यनगर स्थित 'द स्पोर्ट्स हब' (TSH) में नौवें बैच की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार पहली बार क्रिकेट को भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया गया है। कुल 10 खेलों में 304 आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान बच्चों को नि:शुल्क विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून निर्धारित की गई है, जबकि चयन ट्रायल 1 जुलाई से शुरू होंगे। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण सत्र 6 जुलाई से प्रारंभ होगा। अब तक 265 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए जा चुके हैं।योजना का लाभ पात्र बच्चों तक पहुंचाने के लिए आवेदनकर्ताओं का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। अधिकारियों की टीम बच्चों के घर जाकर आर्थिक स्थिति और पात्रता की जांच करेगी। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की गई है।इस बार क्रिकेट के लिए 44 सीटें निर्धारित की गई हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, फिटनेस मॉनिटरिंग, डाइट गाइडेंस और प्रशिक्षित कोचों का मार्गदर्शन मिलेगा।अब तक योजना के आठ बैचों में 2016 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 55 स्वर्ण पदकों सहित कुल 140 पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।