news-details

सांप के काटने से ग्राम सेवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।बैड़ी अलीपुर गांव निवासी ग्राम रोजगार सेवक विनोद गौतम की असामयिक मृत्यु के बाद रविवार को स्थानीय विधायक उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर शासन द्वारा स्वीकृत आपदा राहत कोष की सहायता राशि सौंपी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति देने की कामना की।जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय विनोद गौतम खेत में सिंचाई के दौरान जहरीले सांप के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई।उनकी असमय मृत्यु से परिवार, ग्रामीणों और सहकर्मियों में शोक की लहर है। विनोद अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बेटी छोड़ गए हैं।