news-details

सीओ ने पुलिस बल के साथ जायस नगर पालिका का भ्रमण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  जिले के सभी थानों में शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने को  अपर पुलिस अधीक्षक  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति" नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने पैदल मार्च किया।  क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने कस्बा जायस में एवं जनपद के थानों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ में एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया ।पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, हाइवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन एवं शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी।