
पारदर्शी विकास , महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर अरूण कुमार सिंह द्वारा बी-एड प्रवेश परीक्षा को शुचिता पूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। साथ ही ड्यूटीरत पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने एवं परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध हो सके।