
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेरिका के San Diego में स्थित Islamic Center of San Diego में सोमवार को हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक सिक्योरिटी गार्ड और दो संदिग्ध शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध किशोर थे, जिनकी उम्र 17 और 19 वर्ष बताई गई है। उनके शव मस्जिद के पास एक वाहन में मिले और शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी। घटना की जांच हेट क्राइम के एंगल से की जा रही है, हालांकि हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मस्जिद परिसर में एक स्कूल भी संचालित होता है, जहां बच्चों को अरबी भाषा, इस्लामिक स्टडीज और कुरान की शिक्षा दी जाती है। घटना के बाद बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मस्जिद के इमाम Taha Hassane ने बताया कि उस समय गैर-मुस्लिम लोगों का एक समूह इस्लाम को समझने के लिए मस्जिद के दौरे पर आया हुआ था। Gavin Newsom ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कैलिफोर्निया मुस्लिम समुदाय के साथ खड़ा है और राज्य में नफरत की कोई जगह नहीं है।