news-details

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 3,152 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1.45 लाख रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसका भाव 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी में भी भारी गिरावट देखने को मिली और एक किलो चांदी का भाव 9,209 रुपए टूटकर 2.31 लाख रुपए प्रति किलो रह गया, जो एक दिन पहले 2.40 लाख रुपए प्रति किलो था।विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम शांति समझौते के बाद वैश्विक बाजार में जोखिम की आशंका कम हुई है, जिससे निवेशकों ने सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों से दूरी बनानी शुरू कर दी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख, मजबूत डॉलर, मुनाफावसूली और गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में बिकवाली ने भी कीमतों पर दबाव बनाया। जनवरी में सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी, लेकिन अब दोनों धातुएं अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रही हैं। विशेषज्ञों ने निवेशकों को सलाह दी है कि सोना खरीदते समय बीआईएस हॉलमार्क की जांच जरूर करें और चांदी की शुद्धता की पुष्टि करने के बाद ही खरीदारी करें।