
PARDARSHI VIKASH NEWS 15 जून को सोना-चांदी के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 8,429 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए पहुंच गई है, जो पहले 2.43 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,369 रुपए की बढ़त के साथ 1.50 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस तेजी के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने से वैश्विक बाजारों में बदलाव को वजह माना जा रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के कमजोर होने से महंगाई का दबाव घटा है, जिससे निवेशकों का रुझान सोना-चांदी की ओर बढ़ा है।इस साल अब तक सोना करीब 17 हजार रुपए और चांदी 21 हजार रुपए तक महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1.50 लाख रुपए तक पहुंच गया है। वहीं चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.51 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है।ज्वेलरी खरीदते समय विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही खरीदें, जिससे उसकी शुद्धता की पुष्टि हो सके। कीमत को भी अलग-अलग स्रोतों से क्रॉस चेक करना जरूरी है, क्योंकि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं। असली चांदी की पहचान के लिए मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट और स्मेल टेस्ट जैसे तरीके उपयोगी माने जाते हैं।