news-details

सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी 744 रुपए और सोना 558 रुपए सस्ता हुआ

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS सोने-चांदी के दाम में 17 जून को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 744 रुपए घटकर 2.48 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गई है, जबकि इससे पहले चांदी 2.49 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 558 रुपए गिरकर 1.50 लाख रुपए पर आ गई है। हालांकि इस साल अब तक सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1.50 लाख रुपए पहुंच चुका है। वहीं चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.48 लाख रुपए हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी बैंकिंग ग्रुप वेल्स फार्गो ने सोने के भाव का लक्ष्य बढ़ाकर 6,100-6,300 डॉलर प्रति औंस कर दिया है, जिससे कीमत 1.93 लाख रुपए तक जाने का अनुमान जताया गया है। चांदी में औद्योगिक मांग और सप्लाई की कमी के कारण लंबी अवधि में निवेश की संभावना बनी हुई है। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर जांचें और चांदी की शुद्धता के लिए चुंबक, बर्फ और कपड़े जैसे आसान तरीकों से पहचान करें।