news-details

सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹4 हजार और सोना ₹816 सस्ता हुआ

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार 18 जून को गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी की कीमत में करीब ₹3,988 की कमी आई है, जिसके बाद एक किलो चांदी का भाव घटकर ₹2.44 लाख रह गया। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹816 गिरकर करीब ₹1.49 लाख पर पहुंच गया।इस साल सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी में सोना अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से इसमें गिरावट आई है। चांदी भी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ चुकी है।सोना खरीदते समय ग्राहकों को BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए। साथ ही खरीदारी से पहले अलग-अलग स्रोतों से कीमत की जांच करना जरूरी है।वहीं चांदी की शुद्धता जांचने के लिए मैग्नेट टेस्ट, आइस टेस्ट और क्लॉथ टेस्ट जैसे तरीके अपनाए जा सकते हैं। असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती और इसकी पहचान के लिए विशेषज्ञ जांच भी कराई जा सकती ह