news-details

सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, निवेशकों की मुनाफावसूली से कीमतों में दबाव

You can share this post!

 

PARDARSHI  VIKASH NEWS इस हफ्ते देश में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 6,438 रुपए गिरकर लगभग 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले यह 6 जून को 1.54 लाख रुपए के स्तर पर था। वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जो 2.57 लाख रुपए प्रति किलो से घटकर 2.43 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस तरह चांदी में करीब 14,326 रुपए की कमी आई है।इस साल की शुरुआत से अब तक की बात करें तो सोने-चांदी दोनों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो जनवरी के अंत में 1.76 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गया था। हालांकि अब यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 28 हजार रुपए नीचे आ चुका है। इसी तरह चांदी भी 2.30 लाख रुपए से बढ़कर जनवरी में 3.86 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी, लेकिन उसके बाद इसमें भी भारी गिरावट आई और अब यह अपने पीक से लगभग 1.43 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है।बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और नकदी की ओर रुझान है। अंतरराष्ट्रीय तनाव और अनिश्चितता के बीच कई निवेशक अपने सोने-चांदी के निवेश को बेचकर कैश में बदल रहे हैं ताकि लिक्विडिटी बनाए रखी जा सके। इसके अलावा जनवरी में रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली भी कीमतों पर दबाव बना रही है।