news-details

सोना-चांदी आयात महंगा: ड्यूटी 15% हुई, गोल्ड ₹1.63 लाख पहुंचा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इसके बाद 13 मई को MCX पर सोना करीब 10 हजार और चांदी 18 हजार रुपए तक महंगी हो गई। 10 ग्राम सोने का भाव 1.63 लाख रुपए और 1 किलो चांदी 2.97 लाख रुपए तक पहुंच गई।सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% AIDC लगाया है। सरकार का कहना है कि इससे विदेशी खरीद कम होगी और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटेगा।इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि टैक्स बढ़ने से तस्करी बढ़ सकती है और मांग पर असर पड़ेगा। हाल ही में लागू 3% IGST नियमों के कारण बैंकों ने सोने का आयात भी कम कर दिया है। अप्रैल में गोल्ड इंपोर्ट सिर्फ 15 टन रहने का अनुमान है, जो कई दशकों में सबसे कम है।सरकार का मानना है कि इससे व्यापार घाटा कम होगा और रुपए को सहारा मिलेगा। 12 मई को रुपया डॉलर के मुकाबले 95.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था।प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी देशवासियों से एक साल तक सोना कम खरीदने की अपील की है। वहीं पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने कहा कि देश में कच्चे तेल और LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।