news-details

सामने घाट पर गंगा आरती, जलस्तर घटने की प्रार्थना

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने रविवार को सामने घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा तट की सफाई की। इसके बाद मां गंगा की आरती उतारकर जलस्तर घटने और तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का संकट टलने की प्रार्थना की गई। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए लोगों को गंगा संरक्षण और घाटों की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रध्वज, स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां और कपड़े से बने झोले लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा सेवकों और श्रद्धालुओं ने मां गंगा से जलस्तर कम होने तथा जनजीवन सामान्य होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ हो-गंगा साफ हो’ संदेश के साथ गंगा घाटों की पवित्रता और सुंदरता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। आयोजन में सुभाष श्रीवास्तव, लल्लन सिंह, गुड्डू महाराज, शशिकांत पाण्डेय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, किरण पाण्डेय, राजकपूर सिंह, कृष्णानंद, आशीष कुमार राय, केदारनाथ त्रिपाठी, विनोद सिंह और राम सिंह आदि मौजूद रहे।