
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा। बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में सिमौनी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल रोहित कुमार (25) और संदीप कुमार (24) कमासिन थाना क्षेत्र के जाखी गांव के निवासी हैं। दोनों एक बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक चला रहे युवक को झपकी आने से हादसा हो गया।परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रोहित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि संदीप का इलाज सीएचसी में किया गया।