news-details

स्कूल खुलने के बाद बच्चों का स्वागत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भेंटुआ। ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने के पांचवें दिन परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों का रोली-चंदन लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।प्राथमिक विद्यालय सेमरा में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। इस दौरान बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत खीर भी परोसी गई।कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षामित्र और अभिभावक मौजूद रहे। वहीं कंपोजिट विद्यालय हारीपुर, नौगिरवा, उसका और सरुवावां समेत अन्य विद्यालयों में भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।