news-details

स्कूल की जमीन पर चला बुलडोजर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने ‘ऑपरेशन मुक्ति’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नौरंगा में स्कूल की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।कार्रवाई गाटा संख्या-157 पर की गई, जो राजस्व अभिलेखों में स्कूल के नाम दर्ज है। आरोप है कि यहां अवैध रूप से दुकान और हॉल का निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग ने जांच की, जिसमें कब्जा अवैध पाया गया।तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग, थाना घाटमपुर पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन ढांचे को बुलडोजर से गिराकर जमीन कब्जामुक्त कराई गई।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी और ग्राम सभा की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार गांव में तालाब, खेल मैदान और अन्य सार्वजनिक जमीनों पर भी कब्जे की शिकायतें मिली हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।