
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा माफिया के साथ मिलकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।संजय सिंह ने दावा किया कि नीट परीक्षा में यह पहली बार नहीं है, बल्कि 2024 में भी पेपर लीक की घटना सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बड़ी संख्या में सवाल लीक होने की जानकारी सामने आई है, जो परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है।उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों छात्र मेहनत से परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक की घटनाएं उनके सपनों को तोड़ देती हैं। उनके अनुसार यह पूरा नेटवर्क राजनीतिक संरक्षण में काम कर रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।संजय सिंह ने कहा कि करोड़ों लोग इस मामले से प्रभावित हुए हैं और यह केवल परीक्षा नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य से विश्वासघात है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पूरे नेटवर्क की जांच हो।