news-details

साइकिल से नगर निगम पहुंच रहे भाजपा पार्षद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रधानमंत्री द्वारा डीजल और पेट्रोल की खपत कम करने की अपील के बाद कानपुर में भाजपा पार्षदों ने साइकिल अभियान शुरू किया है। पिछले चार दिनों से कई पार्षद नगर निगम और अपने क्षेत्रीय भ्रमण के लिए साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं।भाजपा पार्षद दल के नेता Naveen Pandit ने बताया कि 12 मई से छह पार्षद साइकिल से नगर निगम पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध के कारण तेल संकट बढ़ रहा है, ऐसे में ईंधन बचाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि 7 से 8 किलोमीटर तक के कार्य अब साइकिल से ही किए जा रहे हैं, जबकि अन्य जरूरतों के लिए ई-स्कूटी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्षदों ने लोगों से भी मेट्रो, ई-रिक्शा और ई-ऑटो जैसे वैकल्पिक साधनों का अधिक उपयोग करने की अपील की है।इस अभियान में कौशल मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी, नीरज बाजपेई, नीरज कुरील और गुंजन लाल शर्मा समेत कई भाजपा पार्षद शामिल हैं। उनका कहना है कि पेट्रोल-डीजल बचाने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।