news-details

साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणन्जय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में सोमवार को साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।एसपी ने बताया कि साइबर ठग फर्जी लिंक, ऐप और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने छात्रों को टू-स्टेप वेरिफिकेशन अपनाने, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने और केवल भरोसेमंद ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी।कार्यशाला में डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों की जानकारी भी दी गई। छात्रों को क्यूआर कोड से भुगतान करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई।एसपी ने कहा कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज करें। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए गए।