
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लखनऊ में साहित्यकार विद्या बिंदु सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे और शहर के साहित्यकारों-कलाकारों से मुलाकात की। तय समय से देर से पहुंचने पर उन्होंने हाथ जोड़कर क्षमा भी मांगी। उनके साथ उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।करीब 20 मिनट तक चली इस अनौपचारिक बैठक में 12 से 15 साहित्यकारों और कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। बैठक में लखनऊ की संस्कृति, खानपान और साहित्य पर चर्चा हुई। विद्या बिंदु सिंह ने नितिन नवीन को दही-जलेबी भी परोसी।बैठक के बाद मालिनी अवस्थी ने बताया कि बातचीत पूरी तरह सांस्कृतिक और साहित्यिक विषयों पर केंद्रित रही तथा किसी प्रकार की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह एक आत्मीय बैठकी थी, जिसमें लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत और साहित्य पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद नितिन नवीन का काफिला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के लिए रवाना हो गया, जहां योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।