news-details

संगठन की मजबूती पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष का फोकस

You can share this post!

 

ब्राह्मण समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाई बसपा ने: जितेंद्र मिश्रा

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। मिशन -2027 के क्रम में बारिश के मौसम में भी बसपा कार्यकर्ता गांव-गांव दौड़ रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल संगठन के कार्यों की समीक्षा के लिए स्वयं गांव गांव बैठकें कर रहे हैं।सरुवांवा में बहुजन समाज पार्टी की ओर से सेक्टर बूथ कमेटी समीक्षा बैठक आज सुबह 11बजे से बुलाई गई है। शनिवार को बसपा के सभी पदाधिकारियों ने बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र के साथ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गांवों में बैठक और जनसंपर्क किया। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती और पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार ने गांवों में जाकर पार्टी समर्थकों से मुलाकात की। फूलचंद बौद्ध, ललित कुमार, अमरजीत, प्रेमचंद गौतम आदि साथ रहे।  मंडल प्रभारी शिवराम, बद्री प्रसाद प्रजापति और जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल  समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता अयोध्या और लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम करेंगे। बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों के शासन को उत्तर प्रदेश की जनता देख चुकी है। ग़रीबी, मंहगाई, बेरोज़गारी,खराब कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से त्रस्त से प्रदेश की जनता बहन मायावती जी के शासन की याद कर रही है। बहन मायावती जी ने 2007 में ब्राह्मण समाज को सबसे अधिक टिकट दिए,शासन और प्रशासन में सबसे अधिक भागीदारी देकर राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया।ब्राह्मण समाज की जितनी उपेक्षा योगी राज में हुई है, उतनी कभी नहीं हुई। सबसे अधिक इनकाउंटर ब्राह्मणों के हुए हैं। जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज की हितैषी है।बहन मायावती जी ने कभी झूठा घोषणा पत्र नहीं जारी किया। सामाजिक भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम, भीमराव बौद्ध, संतोष दूबे, श्याम सुंदर जायसवाल -मुंशी, सेक्टर अध्यक्ष विजय कुमार, सेक्टर सचिव चंदन भीम एडवोकेट,अजय कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।