news-details

सीएसजेएमयू में नए सत्र का आगाज आज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की नियमित कक्षाएं शुक्रवार, 3 जुलाई से शुरू होंगी। नए सत्र में करीब छह हजार छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करेंगे। उनके स्वागत के लिए कैंपस को सजाया गया है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन ने नए छात्रों की सहायता के लिए सभी विभागों में हेल्प डेस्क स्थापित की हैं, जहां टाइम-टेबल, कक्षाओं, लाइब्रेरी, छात्रवृत्ति और अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। बाहरी जिलों से आने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।पहले दिन सभी विभागों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें छात्रों को सिलेबस, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट सिस्टम, डिजिटल लर्निंग और विश्वविद्यालय के नियमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कैंपस में एंटी-रैगिंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि नए छात्रों को सुरक्षित और सकारात्मक माहौल मिल सके।