
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का 28वां दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि बिम्सटेक के महासचिव इंद्रमणि पांडेय मुख्य अतिथि होंगे।कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 372 विद्यार्थियों को पीएचडी, कृषि, उद्यान, फॉरेस्ट्री, कम्युनिटी साइंस, बीटेक, मत्स्य विज्ञान और डेयरी टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की जाएंगी।मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 33 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत, कांस्य और प्रायोजित स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और विभिन्न समितियां आयोजन को सफल बनाने में जुटी हैं।