news-details

सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें प्रदेशभर से चयनित 1008 श्रद्धालु शामिल हैं। यह ट्रेन शाम 4:30 बजे रवाना होकर 21 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे सोमनाथ स्टेशन पहुंचेगी।श्रद्धालु सोमनाथ धाम पहुंचकर महाआरती, रुद्राभिषेक, भजन संध्या, प्रवचन और लाइट एंड साउंड शो जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 24 अप्रैल को वापसी यात्रा शुरू होगी और 26 अप्रैल को ट्रेन लखनऊ पहुंचेगी।इस विशेष यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से जोड़ना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना बताया गया है। ट्रेन में सुरक्षा, खानपान और अन्य सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है।कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य अब संभव हुए हैं और देशभर में सनातन संस्कृति को नई पहचान मिल रही है। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

आज से 10-11 साल पहले कोई सोचता था कि अयोध्या में राम के मंदिर का निर्माण हो पायेगा। आज हर भारतवासी देश ही नहीं, दुनिया में कहीं भी जाए। हर ओर एक ही आवाज उठेगी जय श्रीराम। कोई भी हमें देखता है चाहे वह भारत में हो या दुनिया में, हमें देखते ही अनुमान लगा लेता है कि हम उत्तर प्रदेश से हैं। उसकी तरफ से आवाज उठती है जय श्री राम।-मुख्यमंत्री